धनबाद, फरवरी 6 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी गुरुवार को कतरास सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर के नवनिर्मित (रिमॉडल्ड) कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी व कतरास थानेदार असित कुमार सिंह मौजूद थे। एसपी कपिल चौधरी ने इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी से आवश्यक जानकारी ली और खाता-बही देखकर कई निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे अंचल कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के सिलसिले में सर्किल इंस्पेक्टर कतरास के कार्यालय आए थे। लेखा-बही की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण एसपी ने सर्किल कार्यालय व थाना परिसर की साफ-सफाई देखकर दोनों इंस्पेक्टरों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.