बेगुसराय, फरवरी 18 -- बलिया, एक संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्त्ता राजकुमार प्रसाद, जदयू जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, सुभाष कुमार, हरेराम कुमार सहित कई स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आवेदन देकर बलिया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का कार्यालय स्थापित कराने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री को दिए आवेदन में बताया गया है कि बलिया अनुमंडल की भौगोलिक, प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यहां ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया है कि बलिया खगडिया, मुंगेर, बेगूसराय, मंझौल एवं बखरी के मध्य स्थित होने के कारण इसका सामरिक एवं प्रशासनिक महत्व विशेष है। यह क्षेत्र विभिन्न प्रखंडों एवं अनुमंडलों से सीधे जुड़ा हुआ है। जिससे अपराध नियंत्रण एवं त्वरित प्रशासनिक कार्रव...