जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया। स्कूल कालेजों में मां सरस्वती के पूजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हिसं बदलापुर के अनुसार बसंत पंचमी के पावन पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर में मां सरस्वती का आह्वान कर पूजन-अर्चन किया गया। शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक हवन किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पीत वस्त्र धारण किये थे। आचार्य पं. राजेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पर प्रभाकर चतुर्वेदी, डा. अशेष उपाध्याय, रेनू सिंह, मीना ...