जहानाबाद, अप्रैल 24 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय एसएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण से मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा और समाज के कमजोर वर्गों में पोषण संबंधित जागरूकता फैलाना रहा। महाविद्यालय के एनएसएस एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ दीपक कुमार ने अपने संदेश में कहा कि कुपोषण से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए, ताकि शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रे, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स एवं अन्य सुक्ष्म पोषक तत्व मिलते रहे। इस क्रम में उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में मोटे अनाज, फल एवं हरी सब्जियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे युवा छात्र-छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.