खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि अब ग्रामीण इलाके में भी उच्च शिक्षा सुलभ होगी। खगड़िया जिले में अब तीन और डिग्री कॉलेज खुलेंगे। जिससे अब जिले के चौथम, मानसी व बेलदौर प्रखंड में भी डिग्री कॉलेज की व्यवस्था हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि पहले से जिले में पांच डिग्री कॉलेज है। जिसमें चार सरकारी व एक वित्तरहित डिग्री कॉलेज हैं। तीन कॉलेज की स्थापना होने से जिले में आने वाले समय में सात आठ डिग्री कॉलेज हो जाएंगे। जाहिर है कि बिहार सरकार ने बजट में शिक्षा पर फोकस रखा। जिसमें हर प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने को मंजूरी दी गई। बिहार सरकार ने ग्रामीण इलाके में उच्च शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र व छात्राओं तक शिक्षा की पहंुच आसान बनाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना लाई है। बि...