भागलपुर, अगस्त 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिले में रविवार को भी गंगा का उफान जारी रहा। लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पहले भागलपुर-सुल्तानगंज के बीच एनएच-80 पर प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। रविवार को भागलपुर से सन्हौला जाने वाली गोराडीह सड़क पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं सबौर, कहलगांव एवं पीरपैंती इलाके में कई ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। गंगा का जलस्तर दिन के दो बजे तक भागलपुर में 0.16 मीटर तो कहलगांव में 0.20 मीटर बढ़ा था। जलस्तर में बढ़ोतरी अभी जारी है। हालांकि संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमवार से गंगा के जलस्तर में कमी होने लगेगी। रविवार को भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक सुपौल से सुल्तानगंज आए कांवरिया भी शामिल हैं। पीरपैंती में एक 12 वर्षीय बच्ची की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.