लखनऊ, मई 23 -- बीकेटी स्थित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एफएनएचडब्ल्यू फ्लिप बुक मॉडयूल-एक व एमआईएस लोकोस ट्रांजेक्शन विषयक चार दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 19 से 22 मई तक चले प्रशिक्षक को ब्लॉक मिशन मैनेजर के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर गुरुवार को संस्थान के अपर निदेशक (प्रशासन) सुबोध दीक्षित ने प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन करने के साथ सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की नियंत्रक अधिकारी डॉ नीरजा गुप्ता, उप निदेशक तथा प्रशिक्षण प्रभारी डॉ एसके गुप्ता, सहायक निदेशक द्वारा प्रशिक्षण विषयक मानकों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.