बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा कार्यालय में शनिवार को केंद्र/प्रदेश बजट 2026-27 को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। वार्ता के दौरान पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला बजट बताया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, रोजगार सृजन, उद्योग विस्तार, डिजिटल व तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट 'रिफॉर्म ओवर रेटोरिक' की सोच पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र में बड़े निवेश से युवाओं को व्यापक ...