वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी हिटी। मकर संक्रांति का पर्व ग्रामीण अंचल में भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नदी और सरोवरों के तट पर स्नान कर आस्थावानों ने मंकर राशि में प्रवेश पर भगवान भुवन भाष्कर को प्रात: काल अर्घ्य अपर्ण कर वंदन किया। इसके बाद खिचड़ी, तिलकुट और गुड़ से बनी मिठाइयों के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर मंदिर, कैथी के मार्कंडेय धाम, रामेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। गंगा, वरुणा, गोमती के तटों पर भोर से ही श्रद्धालु जुट गए थे। स्नान और पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान भी दिया। दिन भर पंतगबाजी का दौर चला। बच्चों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.