रायबरेली, फरवरी 10 -- ऊंचाहार, संवाददाता। विद्यालय के सम्मान समारोह व टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह में ऊंचाहार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। कार्यक्रम मिर्जापुर ऐहारी (लक्ष्मीगंज) स्थित पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शांतिनगर में आयोजित किया गया था। डॉ. मनोज पांडेय ने विद्यालय की वर्ष 2025 की टॉपर छात्रा खुशी तिवारी की विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें स्वयं साइकिल भेंट कर सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.