विकासनगर, फरवरी 24 -- कालसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सकनी में मंगलवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम में सड़क और बिजली से जुड़ी समस्याओं को ग्रामीणों ने उठाया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग साहिया के हइया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर हाल ही में हुए डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता को लेकर शिकायत करते हुए बताया कि डामर बिछाते ही उखड़ने लग गया है। इसके साथ ही कोठा बैंड-पंजिया मोटर मार्ग भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रखा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग सड़क का सुधारीकरण नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...