मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- गांव छछरौली में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मांडी ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत दरे बढ़ाकर किसान मजदूर की कमर तोड़ना चाहती है। वही स्मार्ट मीटर के बहाने असहनीय बोझ जनता के ऊपर बढ़ेगा। बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों भारी नुकसान पहुंचा। आज तक गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव राठी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैनर तले 12 अक्टूबर को महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मैदान में किसान सभा का आयोजन करेगी, जिसमें फसलो के दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने और खेती में प्रयोग होने वाले खाद, कीटनाशक, बीज आदि सहित अन्य सामानों की कीमत कम कराने पर विचार किया जाएगा। जिसको लेकर गांव बहुपुरा,इलाहाबास, शुक्रतारी, फिरोजपुर,बिहारीगढ़ आदि में किसानों के बीच पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.