मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- हलिया। क्षेत्र के मगरदा जंगल में जलावनी लकड़ी लेने गए ग्रामीणों से वन रक्षकों ने मारपीट की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार वन विभाग के पुराना रेंज कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर वन्य जीव प्रतिपालक भास्कर पांडेय ने आरोपी दो वन रक्षकों को सोनभद्र रेंज कार्यालय सम्बध कर दिया है। हलिया गांव निवासी शीला, कौशिल्या, लालती, अनिल कुमार, सितानी, शिव प्रसाद, छोटू, चंद्रावती, सरोज, संजय, फूलकली, राम रती गुरुवार को मगरदा गांव जंगल में जलावनी लकड़ी लेने गए थे। लकड़ी लेकर महिलाएं और पुरुष वापस घर लौट थे। आरोप हैकि उसी दौरान फारेस्ट कार्ड शिवम सिंह और वाचर कमला मौर्या ने उन्हें रोक लिया। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दिए। जिससे आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार की दोपहर वन विभ...