लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के गगेया गांव में ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्र में हाइवा से अवैध बालू ढुलाई का विरोध किया है। साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से बड़े पैमाने पर हाईवा से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना जिला खनन अधिकारी और पुलिस को भी दी गई है। वहीं सेन्हा थाना प्रभारी द्वारा हाइवा के कागजातों की भी जांच की गई है। ग्रामीणों ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि गांव की सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलायें। तेज वाहन चालन से क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं भारी वाहनों का परिचालन सिंगल सड़क पर बंद हो। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी और डस्ट बिछाकर बनाए गए सिंगल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से सड़क दुर्घटना होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.