गिरडीह, जनवरी 8 -- गांडेय। गांडेय अंचल के करीबांक पंचायत के कैराडाबर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को गांडेय सीओ मो हुसैन को आवेदन देकर भू-माफियाओं पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद ही ऑनलाइन रसीद निर्गत करने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने भू-माफियाओं पर लगभग 70 एकड़ जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि मौजा कैराडाबर थाना नंबर 462 खाता नंबर 19,39,45,52 वगैरह जो मेघों राय वगैरह के नाम से खतियान में दर्ज है। उक्त जमीन को भू माफियाओं के द्वारा धन - बल की बदौलत पूरे कैराडाबर मौजा की जमीन अवैध ढंग से फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में लक्ष्मण सिंह, जलेश्वर सिंह, छोटू सिंह, अनिल सिंह, शंकर राय, चुन्नू राय, मणिल...