औरैया, जनवरी 9 -- कंचौसी, संवाददाता। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच गांवों में ग्राम पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था न किए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। कई पंचायतों में लोग निजी ईंधन से अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधानों से तुरंत सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौगवा व ढिकियापुर तथा भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली, कंचौसी गांव, चमरोंआ और दोही गांव में अब तक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था कराई गई थी लेकिन इस बार भयंकर ठंड के बावजूद कोई तैयारी नहीं की गई है। एक ग्रामीण ने बताया कि रात में ठंड इतनी बढ़ जाती है कि बिना अलाव के बाहर निकलना मुश्किल होता है, लेकिन पंचायत ...