घाटशिला, सितम्बर 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत के मधुपुर गांव के ग्रामीणों ने मधुपुर - उदयडांगा सड़क पर उभरे गड्ढे की श्रमदान से मरम्मत की। ग्रामीणों ने इस जर्जर सड़क की कई जगहों पर मरम्मत की। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क उपेक्षा के कारण वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दौरान इस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए थे। इस सड़क से होकर पोचापानी, उदयडांगा समेत कई गांव के विद्यार्थी पढ़ने के लिए मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आते हैं। सड़क की जर्जरता से बरसात के मौसम में विद्यार्थियों का विद्यालय आना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर उभरे गड्ढे में विद्यार्थियों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। वार्ड मेंबर चंडी चरण मुंडा ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। मगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.