गिरडीह, जनवरी 20 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर रेम्बा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप से खांडीडीह तक आरईओ विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से लगभग दो किलोमीटर सड़क एवं जगह-जगह पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण में मानकविहीन और घटिया सामग्री का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि अब तक किया गया कार्य हाथ लगाने मात्र से ही टूटकर उखड़ जा रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि निर्माण मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण सुरेन्द्र यादव ,बाली यादव, महेन्द्र सिह, रोहित कुमार, अरुण कुमार यादव का आरोप है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.