लखनऊ, दिसम्बर 30 -- बीकेटी ब्लाक की ग्राम पंचायत सिंघामऊ के पंचायत सचिवालय में मंगलवार शाम जी राम जी योजना की बैठक करने आये पंचायत सचिव उमेश को ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सचिव को पंचायत कार्यालय में बिठाये रखा। शाम करीब 7.20 मिनट पर एडीओ पंचायत द्वारा फोन पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद सचिव को छोड़ा गया। ग्रामीणों ने मनरेगा कार्य में धांधली व आवास चयन में खुलेआम मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत सचिवालय पर सचिव तीन महीने बाद आये हैं। जिससे गांव की योजनाएं व विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। कराए गए कार्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना में वर्ष 2022 की धनराशि बिना कार्य कराए ही निकाल ली गई। सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.