हाथरस, अगस्त 6 -- फोटो 01 सिकंदराराऊ के गांव पहाड़पुर में चोरों के आने की सूचना पर गश्त करते हुए ग्रामीण सिकंदरारा, संवाददाता। अलीगढ़ रोड स्थित हाईवे के गांव पहाड़पुर में मंगलवार की देर रात्रि संदिग्धों के आने को लेकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने लाठी-डंडों के साथ संदिग्धों का पीछा किया लेकिन संदिग्ध हाईवे पर खड़ी कार में बैठकर भाग निकले। गांव पहाड़पुर में मंगलवार की देर रात्रि गांव में संदिग्धों को देखकर गश्त लगा रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने लाठी डंडों के साथ पीछा किया। इस दौरान संदिग्धों हाईवे पर खड़ी कार में बैठकर भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिन से गांव में संदिग्ध लगातार आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर के गश्त बढ़ा दी गई है। कोतवाली पुलिस ने लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने को कहा है।

हिंद...