लोहरदगा, जनवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के कुज्जी महुरारंग टोली से कूडू होटवार गांव को जोड़ने वाली लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में थी। सड़क की जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर श्रमदान का रास्ता अपनाया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मोरमा डालकर करीब एक किलोमीटर सड़क को चलने लायक बना दिया, जिससे अब पैदल और दोपहिया वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती थी, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को काफी कठिनाई होती थी। श्रमदान से सड़क दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। श्रमदान करने ...