सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोचेडेगा पंचायत के चरका पत्थर जाने वाली जर्जर सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान कर दुरुस्त किया। इस मौके पर मुखिया शिशिर टोप्पो भी उपस्थित थे। मुखिया सह भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश महासचिव शिशिर टोप्पो ने भी ग्रामीणों के साथ कुदाल उठाया। साथ ही सड़क का मरम्मत कर चलने लायक बनाया। मुखिया ने बताया कि कई बार अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर सड़क को मरम्मत करवाने की मांग की गई है। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई। जबकि सड़क काफी जर्जर हो गया है। इस कारण इस सड़क से आवागमण करना काफी परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाने का निर्णय लिया। मौके पर बीएपी पार्टी जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की, सीताराम प्रधान, जॉन कुलदीप डुंगडुंग, शंकर प्रधान, राजेश लोहारा, थॉमस टोप्पो, ख्रिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.