मुरादाबाद, फरवरी 18 -- बदमाशों की गतिविधियों से परेशान नागरिकों ने स्वयं मोर्चा संभालकर रात्रि गश्त शुरू कर दी है। जिसके चलते अब क्षेत्र में बदमाशों के खौफ कम हो गया है। पिछले लगभग एक माह से पूरे क्षेत्र में बदमाशों की जबरदस्त दहशत है। कोतवाली क्षेत्र के तरफ दलपत और सीमावर्ती गुलड़िया में कई घरों में डकैती हो जाने के बाद तो बदमाशों का खौफ बहुत ज्यादा हो गया था। जगह-जगह बदमाशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरा में कैद हो रही थी। जगह-जगह लोगों ने मोर्चा संभाल लिया। नगर के चूनग़रान मोहल्ला में फिल्म कलाकार सरताज चंगेजी के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक युवकों ने रात्रि गश्त शुरू कर दी। इससे मोहल्ले में बदमाशों की आमद बंद हो गई। उधर कोतवाली क्षेत्र के गोपी वाला में ग्राम प्रधान पति जाकिर हुसैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रात्रि गश्त शुरू कर दी। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.