मुरादाबाद, मार्च 19 -- मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर इकरोटिया में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह होली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। समारोह में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की समस्यायों को रखा। प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि नियामतपुर इकरोटिया पर बने टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों का टोल फ्री किया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों की टोल फीस की समस्या खत्म हो जाएगी। इस दौरान मूंढापांडे ब्लॉक डाक्टर नवदीप यादव, जैमिश कुमार, जय सिंह, मुस्लिम सैफी, हाजी नजाकत, रिजवान, राकेश कुमार सिंह, मंगल सिंह कलुआ फुफा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.