चतरा, जुलाई 3 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के झारखंड-बिहार सीमा स्थित बुधवार को गोसाईडीह गांव पहुंचे सेवानिवृत आर्मी के जवान को ग्रामीणों के द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। रिटायर्ड फौजी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करेलीबार पंचायत के बारा गांव के सुधीर कुमार हैं। वह 1997 में आर्मी में शामिल हुए थे और 30 जून 2025 को असम आर्मी कैंप से रिटायर हुए। रिटायर होने के बाद वह अपने घर बारा गांव आ रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा झारखंड बिहार बॉर्डर पर जवान का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों के द्वारा सेवानिवृत्ति जवान को सम्मानित करते हुए उनके साथ हंटरगंज बाजार का भ्रमण किया। रिटायर फौजी ने बताया कि मैं अपने देश को 29 साल सेवा दिया। देश की सेवा करने करने का मौका मिलना भी एक सौभाग्य की बात है। रिटायर जवान ने कहा कि अपने क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.