मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- भगतपुर। क्षेत्र के बुढ़ानपुर अलीगंज में बुधवार को विद्युत पोल पर कार्य कर रहा लाइनमैन अचानक करंट आ जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरुवार को काफी संख्या में ग्रामीण बुढ़ानपुर अलीगंज बिजलीघर पहुंचे और विद्युतकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फत्तेपुर निवासी मुजफ्फर हुसैन बुढ़ानपुर अलीगंज बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह विलावाला बुढ़ानपुर लाइन का शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर फाल्ट को ठीक कर रहा था। अचानक लाइन में विद्युत सप्लाई चालू हो गई जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.