महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासखाड़ व जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में जागरूकता खुली बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाल विवाह नहीं करने और नहीं होने देने का सामूहिक संकल्प लिया। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। दोपहर बाद जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बैठक में बालिकाओं की शिक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें और समाज को इस कुप्रथा से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका न...