हल्द्वानी, जनवरी 7 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की न्याय पंचायत सुनकोट में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इसमें 212 लोगों ने शिरकत की। 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चिकित्सा विभाग ने 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की। उद्यान विभाग ने 19 कास्तकारों और बाल विकास विभाग ने 18 लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया। कृषि विभाग ने 16 कृषकों को कृषि यंत्र, पशुपालन विभाग ने 15 लोगों को योजना का लाभ दिया। ग्राम्य विकास विभाग ने 51 प्रमाण पत्र निर्गत किए। विधायक रामसिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। यहां दर्जाधारी शांति मेहरा, बहादुर सिंह, नरेश नयाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...