शामली, दिसम्बर 23 -- बच्चा श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद लेखपाल द्वारा दो दिन पूर्व पैमाईस की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पैमाईस के दौरान किसी भी ग्रामीण को लेखपाल ने सूचना नही दी। पैमाईस के नाम पर खानापूर्ति कर लेखपाल वापस लौट गये। अब ग्रामीणों लेखपाल की पैमाईस से संतुष्ट नही है। जिसके शिकयात मुख्यमंत्री पोर्टल पर दूबारा की गई है। गांव हसनपुर लुहारी में बिजली घर निकट 15 बीघा भूमि बच्चा श्मशान की है। जिस पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर लिये हैं बाकी कुछ हिस्से पर तालाब की गंदगी जमा हो रही है। अवैध कब्जा हटवाने को लेकर ग्रामीण पांच वर्षों से शिकयात करते आ रहे हैं। सोमवार को लेखपाल बच्चा श्मशान की भूमि की पैमाईस करने के लिए गांव पहुंचे। ग्रामीण अमित कुमार, मोनू, अंकुश सैनी, रामपाल सिंह का आरोप है कि लेखपाल ने पैमाईस के दौरा...