भागलपुर, नवम्बर 15 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका को शीशबन्ना बहियार शीतला स्थान में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते लोगों ने घेर लिया। फिर ये बात आग की तरह चारों ओर फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और दोनों प्रेमी-प्रेमिका को शीतला स्थान मंदिर में शादी करा दी। पुलिस को सूचना दी गई। सुल्तानगंज से पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस पहुंच कर दोनों को अपने कब्जे में ले थाना ले आई। दोनों प्रेमी प्रेमिका ने बताया कि दोनों एक दूसरे से तीन वर्ष से प्यार करते हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.