गिरडीह, जुलाई 2 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिमराढाब पंचायत अंतर्गत पथलडीहा में देवी मंडप, श्मशान घाट एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए वर्षों पूर्व बने पीसीसी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीओ एवं एसडीएम को आवेदन देकर सम्बंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण भिखारी पंडित, मोती पंडित, टिपन पंडित, सुरेश पंडित, कारु पंडित, महेश पंडित, सुकर पंडित, बैजनाथ पंडित, चेतलाल पंडित, इमन पंडित, दशरथ बैठा, लालजीत बैठा, लोकमतिया देवी, जानकी देवी, कंचन देवी एवं सुलेखा देवी ने बताया कि इसी गांव के लालू साव और जैनु साव लगभग 20-25 साल से बनी पीसीसी को अपनी जमीन बताकर तोड़ रहे हैं। कहा कि लालू साव ने सड़क के किनारे की मिट्टी जेसीबी से निकाल ली गई जिससे पीसीसी टूटने लगा है। लालू साव और जैनु साव की हरकत से ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.