अमरोहा, मार्च 28 -- विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत दढ़ियाल में लाखों रुपये की लागत से बने ओवरहैंड टैंक व टंकियों का कोई फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से पानी की टंकी चालू नहीं है। ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। क्योंकि, गांव के करीब से काली नदी गुजर रही है, जिसकी वजह से उथले हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। गांव निवासी फूल सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, चोखेलाल, डाल सिंह, रामधुन, रतन सिंह, श्योराज सिंह ने टंकी से पेयजलापूर्ति चालू कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.