गिरडीह, दिसम्बर 30 -- गांडेय। गांडेय अंचल के गांडेय थाना क्षेत्र के चंपापुर पंचायत के एक वार्ड के आक्रोशित ग्रामीणों ने कंबल नहीं मिलने पर रोजगार सेवक को पंचायत सचिवालय का ताला खोलने से रोक दिया। ग्रामीणों के द्वारा ताला नहीं खोलने‌ देने से सोमवार को पंचायत भवन में होनेवाले कार्य बाधित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि योग्य लाभुकों को कंबल मिलने के बाद ही पंचायत भवन का ताला खुलने दिया जाएगा। बता दें कि चंपापुर पंचायत के वार्ड के 6 के ग्रामीणों में मुनेश्वर मुर्मू, मोतीलाल सोरेन, सोंटी देवी, छोटकी देवी, बड़की देवी, सोलंकी मुर्मू, लील मुनि देवी, सूरजमुनि देवी, शुक्रा मुर्मू, बिडेन हंसदा, पारसमणी, मानेसर मुर्मू, सोनेलाल मुर्मू, निर्मली देवी, किशुन मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे और कंबल की मांग करने लगे। इसी क्रम में पंचायत के रोजगार ...