नवादा, जनवरी 28 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह थाना के गोड़ीहारी गांव निवासी ग्रामीण डॉक्टर अशोक मिस्त्री की नृशंस हत्या से गमगीन ग्रामीणों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ित को न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठने की शपथ ली है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने सज्जन और मिलनसार व्यक्ति की इतनी निर्दयता से हत्या कर दी गई, यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। प्रशासन इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को काल कोठरी तक पहुंचाने का काम करे। अन्यथा सम्पूर्ण ग्रामीण आंदोलन करने को तैयार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि डॉक्टर अशोक को न्याय मिलने तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। इधर छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा एवं सचिव जीतेंद्र प्रताप जीतू...