लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- पलिया कोतवाली की बंसीनगर चौकी में पड़ने वाले फरसहिया टांडा गांव के ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि खनन में शामिल लोग रात में गांव के अंदर तेज रफ्तार से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार के साथ निकलते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही फरसहिया गांव के खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन करके गांव के अंदर बेधड़क सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली चलाते हैं जिससे बीमार लोग घर के अंदर सो नहीं पाते हैं और बच्चे भी परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन फिर भी अवैध खनन माफिया खनन को शाम होते ही ट्रैक्टर ट्राली से अंजाम देने लगते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बंसीनग...