गंगापार, फरवरी 3 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। विकासखंड उरुवा के लेहड़ी चौराहा से 300 मी. पूर्व दिशा में नहर पर बनी पुलिया की जर्जर स्थिति देखते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया निर्माण की मांग उठाई है। गांव के ग्रामीण अतुल मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि ने बताया कि कोलुहा तथा अमिलिया कलां गांव के ग्रामीणों के लिए वर्षों पूर्व नहर पर पुलिया बनाई गई थी। बताया कि वर्षों बीत जाने के बाद पुलिया अपने जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। वाहन के साथ पुलिया से गुजरने पर डर बना रहता है। पुलिया किसी भी वक्त धराशायी हो सकता है। समस्या को देखते हुए कई बार सिंचाई विभाग से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की गई। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही उक्त पुलिया का निर्माण न किया गया, तो किसी दिन हादसा होना तय है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.