बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बाघमरवा व कटहा खंधा के जमींदारी बांध की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग सह प्रभारी मंत्री को पत्र भेजा है। रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, निरंजन कुमार, सुजीत कुमार व अन्य ग्रामीणों ने आवेदन में लिखा है कि इसपर बना दो पूल काफी लंबे समय से ध्वस्त पड़ा है। इससे पानी आने पर खंधा पानी से भर जाता है और फसलें डूब जाती हैं। इन पूलों को बनाया जाय और छोटी मीसिया गांव के पास बंद पइन की उड़ाही करायी जाए। ताकि, अधिक पानी की निकासी आसानी से हो सके। इस संबंध में ग्रामीणों ने विधायक, बीडीओ व सीओ को भी पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.