अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- सुनियाकोट में आयोजित वन पंचायत समिति की बैठक वनों के संरक्षण का संकल्प जताया गया। जंगली जानवरों से खेती किसानी को हो रहे नुकसान पर नाराजगी जताई गई। बैठक में गांव में तारबाड़ करने पर जोर दिया गया। वन पंचायत सरपंच पुष्पा देवी की अगुवाई में मौन पालन के माध्यम से आर्थिकी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। यहां राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र जोशी, गंगा बिष्ट, प्रधान राजेंद्र परिहार, पूरन सिंह, कैलाश सिंह, बचे सिंह, हरीश मेहरा, गीता थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...