बरेली, दिसम्बर 1 -- मीरगंज, संवाददाता। रात के अंधेरे में तीन चोर ग्रामीण के घर में घुस गए। पड़ोसियों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया। उसके साथी फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके साथियों को तलाश कर रही है। क्षेत्र के गांव तिलमास में रविवार रात में चोरों ने धावा बोला। गांव के मोहम्मद सेन के घर में चोर घुस गए। आहट होने पर पड़ोसी जाग गए और घेराबंदी कर विकास कुमार गौतम निवासी मसीहाबाद को पकड़ लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने विकास कुमार को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की परात एवं पतीली बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने फरार साथियों के नाम बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विकास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.