गिरडीह, जनवरी 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित मानपुर में एक चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी व उसे खंभे में बांध दिया। सूचना के बाद गावां थाना पुलिस बुधवार को अहले सुबह पिहरा पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। उक्त व्यक्ति की पहचान सहायक अध्यापक रंजीत यादव के रूप में हुई है। यादव पिहरा का ही रहनेवाला था। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त व्यक्ति मानपुर चौक के पास स्थित दिलीप साव की दुकान का ताला तोड़ रहा था। दिलीप साव का पूरा परिवार उक्त दुकान के दूसरे मंजिल पर रहता है। ताला तोड़े जाने की आवाज सुनकर जब वे छत से नीचे आए तो चोरी कर रहा व्यक्ति भागने लगा। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ कर उसे पकड़ा गया। उसके पास से सबल, रैंच आदि बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से गावां थाना पुलिस पूछताछ कर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.