गढ़वा, फरवरी 9 -- केतार, प्रतिनिधि। बलीगढ़ पंचायत के खोनहर गांव में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से तीन मुहान से लेकर पंडा नदी तक हो रहे सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा मनमाने तरीके कार्य करने और मानकों की अनदेखी करने पर मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संवेदक के द्वारा सड़क में आठ इंच मेटल की जगह पांच इंच मेटल लगाया जा रहा है। साथ ही बारह फीट चौड़ाई में पिच करने की जगह कहीं आठ फीट तो कहीं नौ फीट और कहीं दस फीट सड़क का पिच किया जा रहा है। मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन ने बताया कि संवेदक द्वारा घटिया और मनमाने तरीके से किए जा रहे कार्य की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी से प्राक्कलन के आधार पर कार्य कराने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.