संभल, जनवरी 31 -- ग्राम पंचायत मौलागढ़ के मजरा मौजमपुर में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते ग्रामीणों ने शनिवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का कहना था कि कोई भी सड़क गांव में पक्की नहीं डलवाई गई है। पुराना खरंजा पड़ा है, वह भी पूरी तरह से टूट चुका है। सफाई कर्मी नाली साफ करके गंदगी बाहर निकाल कर डाल देते हैं। फिर उठाने नहीं आते । जिससे और गंदगी फैलती है और लोगों को निकलने में परेशानी होती है। गांव का यह हाल तब है जबकि गांव शहर से बिल्कुल सटा हुआ है। ग्राम प्रधान को कई बार समस्याओं के बारे में अवगत कराया, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में...