नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा से दिल्ली पंचायत संघ व पालम 360 गांव खाप के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा। इस संबंध में दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने बताया कि हमारी मांग है कि दिल्ली के सभी गांवों को हाउस टैक्स, कन्वर्जन चार्ज, पार्किंग चार्ज सहित निगम के सभी प्रकार के टैक्स से मुक्त किया जाए। गांवों को निगम के भवन उपनियमों से बाहर रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...