चाईबासा, फरवरी 2 -- नोवामुंडी,संवाददाता। प्रखंड के कुमिरता ग्रामीण सड़क पर चलने वाले गिट्टी-बोल्डर लदे भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए रविवार को बैठक हुई। कुमिरता गांव के चबूतरे में आयोजित बैठक के दौरान बताया गया कि ग्रामीण सड़क से होकर नियमित रूप से गिट्टी-बोल्डर लदे डंपर और हाइवा गाड़ियां चलती है। भारी वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारी वाहनों के परिचालन से उड़ते धूलकण घरों के भीतर प्रवेश करने लगा है। ग्रामीण सड़क पर हमेशा सड़क दुर्घटना की संभवना बनी रहती है ।बैठक में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि सड़क पर दिनभर गाड़ियां चलने के कारण नजदीकी नदी में स्नान के लिये चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को कब दुर्घटना का शिकार होना पड़ जाए इसके लिए सदैव भय बने रहता है। बैठक में ...