रामगढ़, दिसम्बर 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा तेतरिया टोला के ग्रामीणों ने गार्डवाल निर्माण में खराब सीमेंट लगाने का विरोध किया है। विरोध करने वाले ग्रामीणों ने बताया तेतरिया टोला में डीएमएफटी फंड से बन रहे गार्डवाल में ठेकेदार पुराना और खराब सीमेंट का उपयोग कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इसलिए संबंधित उच्च अधिकारी इस निर्माण कार्य की जांच करके स्टीमेट के अनुसार गार्डवाल का गुणवतापूर्ण सीमेंट आदि सामाग्री से निर्माण कार्य कराएं। विरोध जताने वाले ग्रामीणों में हरि महतो, नंदकिशोर कुमार, मिथुन कुमार, संजय महतो, मनीष कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, राजू कुमार, रंजीत महतो, फूलचंद महतो, सुमन देवी ग्रामीण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.