गुमला, फरवरी 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव के लुचूतपाठ गांव जाने वाली खराबब घाटी सड़क को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चलने योग्य बना दिया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब एक वर्ष से सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी थी, जिससे आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था और बारिश के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती थी।ग्रामीण संजीव कोरवा, अनमोल टोप्पो, संतोष कुजूर, अर्जुन और प्रबल मिंज सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव के लोगों ने मिलकर सड़क पर बोल्डर और मोरम डालकर अस्थायी मरम्मत की, ताकि आवाजाही सुचारू हो सके। यह मार्ग आदिम जनजाति समुदाय के गांव तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, इसलिए सड़क खराब होने से रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ बीमारों और विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही थी।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.