भागलपुर, दिसम्बर 30 -- पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत में मॉडर्न पंचायत सरकार भवन निर्माण में ग्राम सभा की अनदेखी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम सभा ने पहले भवन निर्माण के लिए 55 गुणा 160 फीट भूमि की स्वीकृति दी थी, लेकिन भवन निर्माण विभाग एवं ठेकेदार द्वारा 90 गुणा 110 फीट अधिक क्षेत्र में निर्माण की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर सोमवार को फिर ग्राम सभा सामुदायिक भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुखिया दीपक सिंह ने की। बैठक में कहा गया कि पंचायत एवं ग्रामीणों की बात को लगातार अनदेखा किया जा रहा है तथा नियमों की धज्जियां उड़ाकर निर्माण कराया जा रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा से स्वीकृत 55 फीट से अधिक 35 फीट भूमि को अतिक्रमित मानकर उसकी भराई की जाए। इसके बाद अनोखे ढंग से मुखिया सहित सभी ग्रामीण, मजदूर, वार्...