चम्पावत, मई 28 -- जिला मुख्यालय स्थित मौराड़ी ग्राम पंचायत में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बीते चार दिनों से ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया। बुधवार को मौराड़ी में दुर्गादत्त भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणोंने बताया कि बीते एक सप्ताह से गांव में पेयजल की किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अराजक तत्वों ने पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त करने के साथ ही पाइप चोरी कर लिए हैं। बताया कि ग्रामीण नौले और धारों से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुरलीधर जोशी, रमेश चंद्र जोशी, मनीराम जोशी, कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.