लातेहार, फरवरी 5 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा चौक में कोयला परिवहन को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। डीवीसी कंपनी द्वारा ग्रामीण सड़क मार्ग का उपयोग कर कोयला ढुलाई किए जाने के विरोध में नवादा चौक पर बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन सड़क जाम कर दिया। जिससे कोयला लदे हाइवा वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि डीवीसी कंपनी द्वारा भारी वाहनों से कोयला परिवहन किए जाने के कारण ग्रामीण सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। साथ ही हाइवा वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोयले की धूलकण से ग्रामीणों को सांस संबंधी बीमारियों समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धूल का सीधा असर खेतों की फसलों पर पड़ रहा है,जिससे पैदावार में गिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.