पीलीभीत, फरवरी 4 -- दियोरिया कला। ग्राम पंचायत दियोहना के गांव पिपराही निवासी लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, डीएम समेत अधिकारियों को शपथपत्र समेत शिकायती पत्र देकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिपराही निवासी कोटेदार द्वारा माह जनवरी का राशन बिक्री कर दिया गया। ईट पत्थर रखकर पर्चियां निकाल रहे हैं। राशन नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण पर्चियां लेकर बार बार घर के चक्कर लगा रहे है। उनके स्टाक में राशन नहीं है। जनवरी माह में किसी कार्डधारक को राशन नहीं दिया गयाञ उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में राम बहादुर, उमेश कुमार , ओमप्रकाश, देवदत्त, कुंदनलाल, फूलमती, लज्जावती, नन्हे लाल , वीरेंद्र पाल, बनवारी लाल रुपलाल आदि कार्डधारकों के हस्ताक्षर है। उ...